फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : कश्मीर में आज भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय ने मौसम विभाग के हवाले से 31 अगस्त से 1 सितंबर तक श्रीनगर ज़िले सहित कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। खराब मौसम को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग श्रीनगर ने जिले के लोगों विशेष रूप से फकीर गुजरी उसके आसपास के क्षेत्रों और खोनमौह क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से अपील की है कि ढलानों और जलाशयों में मौसम में सुधार होने तक न जाएं। इसके अलावा, पर्यटकों और स्थानीय शिकारा वालों को डल और निगीन झीलों में अपनी गतिविधियां स्थगित रखने को कहा है। कहा है कि झेलम नदी और अन्य जलाशयों में रेत खनन करने वालों को झेलम और उसकी सहायक नदियों की स्थिति की पुष्टि किए बिना पार करने का प्रयास नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

किसी भी जानकारी के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र श्रीनगर और पुलिस नियंत्रण कक्ष श्रीनगर से संपर्क करने को कहा गया है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें