सोपोर। सोपोर पुलिस ने रविवार को अश्पीर-बटपोरा रोड पर रूटीन चेकिंग के दौरान एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फारूक अहमद कन्ना निवासी खुशहाल मट्टू सोपोर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पॉलीथीन बैग में प्रतिबंधित कोडीन फॉस्फेट बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।