कुलगाम। डीके मार्ग स्थित वॉलीबॉल मैदान में शुक्रवार को वॉलीबॉल खेलते समय करंट लगने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब एक वॉलीबॉल हाई-टेंशन (एचटी) बिजली के तार से टकरा गई, जिससे वह टूटकर युवक पर गिर गया। युवक की पहचान लालपोरा डीके मार्ग निवासी इरशाद अहमद वानी के पुत्र रिज़वान इरशाद के रूप में हुई है।