श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने शुक्रवार को जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की। एक पार्टी नेता ने बताया कि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित इस ऐतिहासिक मस्जिद के महिला खंड में नमाज अदा की। इल्तिजा की जामिया मस्जिद की यात्रा उस समय हुई जब हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन और कश्मीर के मुख्य मौलवी मीरवाइज उमर फारूक वहां जुमे का खुत्बा दे रहे थे। पीडीपी नेता ने स्पष्ट किया कि इल्तिजा और मीरवाइज के बीच कोई मुलाकात नहीं हुई और उनकी यह यात्रा राजनीतिक नहीं थी।