फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन और चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। कुपवाड़ा पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (पीआईटी एनडीपीएस) एक्ट के तहत एक कुख्यात ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अब्दुल कयूम लोन निवासी लश्तियाल कलारूस जिला कुपवाड़ा काफी दिनों से नशीले पदार्थ की तस्करी में शामिल था। उसे राजोरी जिला जेल भेज दिया गया। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस स्टेशन कुपवाड़ा ने सलकूट कुपवाड़ा में रुटीन चेकिंग के दाैरान आरोपी जहांगीर अहमद खान निवासी गुटलीपोरा हैहामा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दाैरान उसके पास से काफी मात्रा में हेरोइन और चरस बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें