फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना केंद्र की हो राज्य की, सभी को तय सीमा में पूरा करें : डुल्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
बडगाम। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने शनिवार को बडगाम जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों और प्रमुख योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। समय पर परियोजनाओं को पूरा करने, कल्याणकारी योजनाओं की पूर्णता और विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए बडगाम की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने इस बात पर ज़ोर दिया कि सभी योजनाएं चाहे वे केंद्र की हों या केंद्र शासित प्रदेशों के पूंजीगत व्यय का सभी का अक्षरशः क्रियान्वयन किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को वास्तविक लाभ मिल सके। अधिकारियों को योजनाओं और परियोजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया। एफसीएस एंड सीए को जिले भर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) वितरण को मजबूत करने को कहा।
रोजगार विभाग को मुमकिन, तेजस्विनी और मिशन युवा के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार करने का कार्य सौंपा गया। पीएमजीएसवाई, पीडब्ल्यूडी और जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने संबंधितों को निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा करने को कहा। पर्यटन को बढ़ावा देने पर ज़ोर देते हुए दूधपथरी, तोसामैदान और यूसमर्ग में पर्यटक सुविधाओं में विकास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

-
किसानों को सौंपी ट्रैक्टर की चाबी
इस दौरान मुख्य सचिव ने कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत करते हुए डीसी कार्यालय परिसर में डेयरी, मशरूम, मधुमक्खी पालन, कढ़ाई और कृषि इकाइयों के लिए स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए। किसानों को सब्सिडी वाले ट्रैक्टरों और कृषि मशीनरी की चाबी सौंपी। डीसी के साथ बडगाम के 125 बिस्तरों वाले ज़िला अस्पताल, रेशीपोरा में 100 बिस्तरों वाली क्रिटिकल केयर यूनिट और काकनमारन में कश्मीरी प्रवासियों के लिए पारगमन आवास सहित तीन प्रमुख बुनियादी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। बैठक में डीसी डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट्ट ने ज़िला पूंजीगत व्यय बजट 2024-25 और 2025-26 कार्यों की वित्तीय और भौतिक प्रगति, लंबित परियोजनाओं की स्थिति और अन्य प्रमुख कार्यक्रमों पर क्षेत्रवार विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें