बांदीपोरा। ओनागम क्षेत्र के डुवान में एक ट्रैक्टर खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान मोहम्मद यासीन के रूप में हुई है। एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।