श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला ज़िले के ओल्ड टाउन के जलाल मोहल्ला में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। इसमें सात मकान क्षतिग्रस्त हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि आग एक मकान से शुरू हुई जिसने देखते ही देखते कई रिहायशी ढांचों को अपनी चपेट में ले लिया।
अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं। आखिरी खबरें मिलने तक आग पर पूरी तरह से काबू पाने के प्रयास जारी थे।