गांदरबल। हिट एंड रन मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसा तुलमुल्ला गांदरबल में मीर बाबा हैदर खानकाह के पास हुआ।
अधिकारियों के अनुसार एक कार (JK16बी 8077) ने दो पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक भाग निकला। घायलों की पहचान अब्दुल रशीद डार निवासी मेशरपोरा तुलमुल्ला और न्यू कॉलोनी तुलमुल्ला निवासी अब्दुल क्यूम शेख के रूप में हुई है। अस्पताल पहुंचाने पर अब्दुल रशीद डार ने दम तोड़ दिया। अब्दुल कयूम शेख का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद