श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में नशा तस्करी के एक मामले की जांच के सिलसिले में नई दिल्ली के एक ड्रग डीलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कूरियर के जरिए ड्रग्स की डिलीवरी की जाती थी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर के करण नगर थाने में दर्ज एफआईआर तहत जांच में ओखला विहार, जामिया नगर, नई दिल्ली निवासी मोहम्मद जैद की संलिप्तता सामने आई। उसे तत्काल मामले में गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने सक्षम न्यायालय से उसका रिमांड हासिल कर लिया है और आगे की तफ्तीश जारी है।