फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीआरओ ने बींबर गली सुरंग का निर्माण शुरू करवाया

विज्ञापन
पुंछ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 144ए पर बीबर गली सुरंग के निर्माण कार्य शुरू करने हेतु किया गय - फोटो : mathura
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को बीआरओ ने बींबर गली सुरंग के लिए विस्फोट कर निर्माण कार्य शुरू कराया। 1.1 किलोमीटर लंबी यह सुरंग पुंछ जिले के भाटादूड़ियां से राजोरी जिले के कलाली तक बनेगी। यह पहल राजोरी से पुंछ तक के चुनौतीपूर्ण इलाके में सेना के जवानों और आम जनता के आवागमन के लिए वैकल्पिक धुरी के रूप में काम करेगी।
विज्ञापन

परियोजना संपर्क की ओर से टनल निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें पुंछ एवं राजोरी जिलों के प्रशासनिक, पुलिस एवं बीआरओ के अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर नीरज मदान और म़ोरथ के जम्मू क्षेत्रीय अधिकारी एएम प्रसाद मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने रिमोट कंट्रोल का बटन दबाकर बींबर गली सुरंग का काम विस्फोट कर शुरू कराया। इस परियोजना से पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई में 10.8 किमी की महत्वपूर्ण कमी आएगी। इससे क्षेत्र में संपर्क बढ़ेगा और रणनीतिक स्थानों के बीच परिवहन अधिक सुगम और कुशल हो जाएगा।
बींबर गली सुरंग क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ाने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अथक प्रयासों का एक हिस्सा है। प्रोजेक्ट संपर्क के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर नीरज मदान ने दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने और अग्रिम क्षेत्रों में रक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का नेतृत्व करने के लिए बीआरओ की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस सुरंग से न केवल नागरिक और सैन्य आवाजाही सुविधाजनक होगी, बल्कि यह आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

पुंछ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 144ए पर बीबर गली सुरंग के निर्माण कार्य शुरू करने हेतु किया गय- फोटो : mathura

पुंछ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 144ए पर बीबर गली सुरंग के निर्माण कार्य शुरू करने हेतु किया गय- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें