श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दराक्शां अंद्राबी ने निर्देश दिए हैं कि श्रीनगर में चल रहे ईदगाह के निर्माण को ईद उल फितर से पहले पूरा किया जाए।
बोर्ड की अध्यक्ष ने साइट का दौरा किया और कामकाज का जायजा लिया। उन्होंने हज़रतबल और मखदूम साहिब सहित प्रमुख तीर्थों में नवीकरण परियोजनाओं की भी समीक्षा की।