श्रीनगर। बिजली विकास विभाग (पीडीडी) रमजान के पवित्र महीने के शुरू होने से एक सप्ताह पहले बिजली कटौती कार्यक्रम में संशोधन पर फैसला ले सकता है। विभाग के सूत्रों ने बताया कि रमजान के शुरू होने से एक सप्ताह पहले चल रहे बिजली कटौती कार्यक्रम में थोड़ा संशोधन करने पर विचार किया जा सकता है।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि विभाग ने पहले ही अधिकांश क्षेत्रों में कटौती कम कर दी है। अभी तक हमारे पास पर्याप्त बिजली उपलब्ध है और हम चल रहे बिजली कटौती कार्यक्रम के अनुसार ही इसकी आपूर्ति कर रहे हैं। हमने कश्मीर क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली कटौती को भी कम किया है।