सोपोर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के तारज़ू गांव में चोरों ने दिनदहाड़े खिदमत केंद्र में लूटपाट कर दी। 1.80 लाख रुपये नकद, एक डीएसएलआर कैमरा और अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
यह घटना 24 जनवरी 2025 को शुक्रवार की नमाज के दौरान हुई। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और लॉकर तोड़कर नकदी ले गए। घटना के समय केंद्र का मालिक नमाज़ के लिए बाहर गया था। लौटने पर चोरी होने का पता चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।