फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुखनाग नदी में अवैध खनन पर बडगाम के डीसी को एनजीटी ने किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने जम्मू-कश्मीर में सुखनाग नदी में अवैध खनन के मामले में बडगाम के डिप्टी कमिश्नर को 29 अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया है। एनजीटी एक्टिविस्ट राजा मुजफ्फर भट की तरफ से दायर एक आवेदन पर सुनवाई कर रहा है। इसमें आरोप लगाया गया है कि मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सुखनाग नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। खासकर जेसीबी और एलएंडटी क्रेन का उपयोग हो रहा है। यह नदी की पारिस्थितिकी को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करता है। ट्रिब्यूनल ने पिछले साल 4 अक्तूबर को डिप्टी कमिश्नर सहित प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया था, लेकिन कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया। एनजीटी ने डिप्टी कमिश्नर को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि सुनवाई की अगली तारीख तक मानदंडों का पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें