श्रीनगर। बांदीपोरा जिले में दो समूहों के बीच झड़प में सात लोग घायल हो गए। यह विवाद बिनलीपोरा अलोसा क्षेत्र में जमीन को लेकर हुआ। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।