श्रीनगर। बारिश और बर्फबारी के पूर्वानुमान के मद्देनजर एहतियात के तौर पर गुरेज-बांदीपोरा मार्ग पर आवाजाही स्थगित कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि सड़क की स्थिति के बारे में अगले आदेश तक लोगों को मार्ग पर अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।