फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घाटी में फिर से नेटवर्क मजबूत कर रहा हिजबुल, नई भर्तियां की जा रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। घाटी में टॉप आतंकी कमांडर फारूक अहमद बट उर्फ नल्ली के मारे जाने के बाद हिजबुल मुजाहिदीन कश्मीर में अपना नेटवर्क फिर से मजबूत करने में जुट गया है। नई भर्तियां की जा रही हैं। आतंकी संगठन ने अब तारिक-उल इस्लाम को कश्मीर का कमांडर बनाया है। गाजी महमूद गजनवी को दक्षिण कश्मीर का डिप्टी चीफ ऑपरेशन कमांडर की जिम्मेदारी दी है। घाटी में आतंकियों की भर्ती करने के फरमान भी जारी किए किए हैं।
विज्ञापन

हिजबुल के टॉप कमांडर और ए++ कैटेगरी के आतंकी नल्ली व उसके चार साथियों को सुरक्षाबलों ने दो दिन पहले कुलगाम में हुई मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। इसके बाद हिजबुल मुजाहिदीन ने नए आतंकी कमांडरों को जिम्मेदारियां साैंपी हैं। इन्हें अपनी गतिविधियों में तेजी लाने और फिर से नेटवर्क को मजबूत करने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन ने अपने ओवरग्राउंड वर्करों को भी नए आतंकियों की भर्ती तेज करने का फरमान सुनाया है। तारिक व गजनवी के नाम पर मुहर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में हिजबुल के सुप्रीम कमांडर सैयद सल्लाहुदीन की अध्यक्षता में हुई सुप्रीम कमान काैंसिल की बैठक में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें