श्रीनगर। मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के नौगाम इलाके में नदी किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक कुछ राहगीरों ने सुबह शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान मुदासिर अशरफ डार के रूप में हुई है। वह पंपोर पुलवामा के नंबलबल का निवासी था। पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।