फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजदान टॉप पर हुई हल्की बर्फबारी, तापमान में गिरावट

विज्ञापन
राजदान पास में हल्की बर्फबारी।  - फोटो : jammu kashmir news
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर की एलओसी (नियंत्रण रेखा) के करीब स्थित बांदीपोरा ज़िले की गुरेज घाटी को बांदीपोरा जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले एकमात्र सड़क संपर्क मार्ग राजदान टॉप पर शनिवार को हल्की बर्फबारी हुई। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हल्की बर्फबारी दोपहर को शुरू हुई, हालांकि बांदीपोरा-गुरेज़ मार्ग पर यातायात खुला रहा। मौसम में आए इस बदलाव से स्थानीय लोगों और पर्यटकों में खुशी की लहर दौड़ गई है, हालांकि अधिकारियों ने पहाड़ी इलाके में फिसलन के कारण यात्रियों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तरी कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान लगाया है। इस बीच कश्मीर वेदर नामी एक्स हैंडल चलाने वाले स्वतंत्र मौसम पूर्वानुमानकर्ता फैज़ान ने बताया कि रिपोर्टों के अनुसार बांदीपोरा के मैदानी इलाकों सहित पूरे क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद राजदान टॉप पर शनिवार दोपहर लगभग 2 सैमी बर्फबारी हुई। पिछले एक हफ्ते में पूरे कश्मीर में तापमान में गिरावट आई है और ऊंचे पर्वतीय दर्रों में तापमान एक अंक (सिंगल डिजिट) में पहुंच गया है। साल के इस समय में लंबे समय तक बारिश होने से अक्सर तापमान में और गिरावट आ जाती है और शनिवार को राज़दान टॉप पर कुछ समय के लिए तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिसके परिणामस्वरूप बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर कल भी बारिश जारी रही तो इलाके में फिर से बर्फबारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें