फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू से लेकर कश्मीर तक उमस ने किया बेहाल, अगले तीन-चार दिन तक बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मानसून की मौजूदगी के बावजूद प्रदेश में लोग उमस से बेहाल हैं। रविवार को दिनभर कश्मीर से लेकर जम्मू तक लोगों को उमस ने सताया। दिनभर आसमान पर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। हालांकि राहत यह है कि अगले तीन से 4 दिन तक बारिश होने की संभावना है। गर्मी इस कद्र है कि श्रीनगर भी जम्मू के जितना ही गर्म है। जम्मू का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि श्रीनगर में 34.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में भी ज्यादा फर्क नहीं है। श्रीनगर में न्यूनतम 20.4 और जम्मू में 24.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन

कश्मीर के बाकी के जिलों का भी ऐसा ही हाल है। जहां जम्मू जितनी गर्मी पड़ रही है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 31.5, गुलमर्ग में भी तापमान 25.2, कुपवाड़ा में 35.4 डिग्री रहा। कटड़ा में तापमान 31.4 और मिनी कश्मीर कहे जाने वाले भद्रवाह में 33.4 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 25 जुलाई तक जम्मू कश्मीर के लगभग सभी हिस्सों में बारिश होगी। तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा। रविवार को जम्मू के सांबा, कठुआ, राजोरी, पुंछ और श्रीनगर समेत कई जिलों में उमस रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें