श्रीनगर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर लद्दाख प्रभारी तरुण चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक वैश्विक नायक के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ढांचागत विकास, आर्थिक सुधार और कल्याणकारी योजनाओं ने भारत को विकसित देशों के बराबर खड़ा कर दिया है।
चुघ ने कोविड-19 महामारी से सफलतापूर्वक निपटने, भारत के तेजी से आर्थिक सुधार और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बनने सहित प्रौद्योगिकी और विनिर्माण में इसकी प्रगति की सराहना की।