फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीर में सेना की 15 कोर की कमान लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव संभालेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव ने शनिवार को सेना की चिनार कोर की कमान संभाली। यह कोर कश्मीर घाटी में सैन्य अभियानों की जिम्मेदारी संभालती है।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने लेफ्टिनेंट जनरल श्रीवास्तव को कमान सौंपी। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि कमान संभालने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीवास्तव ने बादामी बाग छावनी में चिनार युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और बहादुरों के बलिदान को सलाम किया।



उन्होंने कहा कि युद्ध में अनुभवी लेफ्टिनेंट जनरल श्रीवास्तव ने अपने 34 साल के शानदार सैन्य कॅरिअर के दौरान कई प्रतिष्ठित कमांड और स्टाफ नियुक्तियों को संभाला है। उन्होंने कहा कि जनरल ऑफिसर के पास आतंकवाद और आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक परिचालन अनुभव है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पूर्वोत्तर में भी सेवा की है। लेफ्टिनेंट जनरल श्रीवास्तव ने दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद विरोधी बल (विक्टर फाॅर्स) की कमान भी संभाली है। कमान संभालने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीवास्तव ने कश्मीर के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य के निर्माण के लिए नागरिक प्रशासन और समुदाय के साथ मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
विज्ञापन




सेना प्रवक्ता ने कहा, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई पिछले 16 महीनों से कमान संभाल रहे थे। इस अवधि में घटना मुक्त दो अमरनाथ यात्राएं, मई 2024 में संसदीय चुनाव और सितंबर से अक्तूबर 2024 में 10 साल की अवधि के बाद विधानसभा चुनाव हुए।
सेना प्रवक्ता ने कहा कि कोर ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ विरोधी अभियानों और घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ अभियानों में कई सफलताएं हासिल कीं जिससे आतंकी नेटवर्क को एक महत्वपूर्ण और गंभीर झटका लगा। उन्होंने कहा कि आज यह क्षेत्र एक नई सुबह के द्वार पर खड़ा है। इस दौरान कश्मीर के लोगों तक पहुंचने के लिए विभिन्न कार्यक्रम उल्लेखनीय थे और निवर्तमान कोर कमांडर को उनके मानवीय और मैत्रीपूर्ण दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें