जम्मू। श्रीनगर तक ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद समय सारणी भी जारी हो रही है। श्रीनगर के लिए रेलवे ने तीन ट्रेनों की समय सारणी जारी की है। इसमें वंदे भारत सहित दो मेल एक्सप्रेस को श्रीनगर तक चलाने की योजना है। ये ट्रेनें वर्तमान में कटड़ा तक चलती हैं, यहां से इनका विस्तार किया जा रहा है।
नई दिल्ली से कटड़ा तक चलने वाली वंदे भारत को श्रीनगर तक चलाया जाएगा। ये ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन सुबह 8:10 बजे कटड़ा से चलेगी और 3 घंटे 10 मिनट में सुबह 11:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। मेल एक्सप्रेस सुबह 9:50 कटड़ा से चलेगी और दोपहर 1:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। वहीं एक अन्य मेल एक्सप्रेस दोपहर तीन बजे कटड़ा से रवाना होगी और शाम 6:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। इन ट्रेनों के चलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। दिल्ली से श्रीनगर तक का सफर कुछ ही घंटों में पूरा हो जाएगा।
02jjrp24- साल्हावास। बिरोहड़ गांव में अमन के दादा-दादी को मिठाई खिलाते परिजन। स्रोत- परिजन