फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर-बारामुला राजमार्ग पर क्रिटिकल केयर एम्बुलेंस तैनात करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर पिछले कुछ समय से सड़क हादसे बढ़े हैं। इसके पीछे दो मुख्य कारण माने जा रहे हैं - एक तो नारबल-बारामुला तक हाईवे को चौड़ा करने का कार्य और दूसरा अनियमित कट और डायवर्जन। इनके कारण हो रहे हादसों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय लोगों ने इस हाईवे पर कई स्थानों पर क्रिटिकल केयर एम्बुलेंस की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के फारूक अहमद, जिब्रान व अन्य लोग पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित क्रॉसिंग के लिए ओवरहेड फुटब्रिज बनाने की भी मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि नारबल-शाल्टेंग मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और 15 दिनों के अंतराल में तीन मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा देखभाल तक त्वरित पहुंच से लोगों की जान बचाई जा सकती है।
आंकड़ों के मुताबिक इस क्षेत्र में चालू वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान 1,722 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 240 लोगों की मौत हुई। श्रीनगर में 362 दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 36 लोगों की जान गई। अधिकारियों के अनुसार लावेपोरा और शाल्टेंग के बीच विशेष सड़क खंड पर कम से कम चार मौतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें