फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: केरन में पुल के निर्माण से लोग खुश, प्रशासन का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब स्थित दूर-दराज के क्षेत्र केरन में संपर्क को बढ़ावा देते हुए जिला प्रशासन कुपवाड़ा ने केरन बाजार में एक पुल का निर्माण किया है। इसने केरन की कई बस्तियों को केरन बाजार से जोड़ा है। इससे आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लगभग 5000 लोगों को सुविधा मिली है, साथ ही यह रोजाना केरन आने वाले सैकड़ों पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण संचार लिंक प्रदान करता है। इसके लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का धन्यवाद किया है। बीएडीपी मॉडल गांव के तहत केरन बाजार में 5 मीटर लंबा स्टील पुल 55,80,000 रुपये की लागत से बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें