फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर में आज निकलेगा मुहर्रम का जुलूस, लगातार दूसरे वर्ष मिली अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जिला प्रशासन ने लगातार दूसरे वर्ष मुहर्रम का जुलूस निकालने की अनुमति दी है। सोमवार को आठवें मोहर्रम का जुलूस गुरु बाजार से बुदशाह और एमए रोड होते हुए डल गेट तक निकाला जाएगा। प्रशासन ने आयोजकों से अनुमति की शर्तों का पालन करने का आग्रह किया है। श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट ने यह अनुमति यादगार ए हुसैनी समिति के आग्रह पर दिया है।
विज्ञापन

अनुमति के मुताबिक जुलूस गुरु बाजार से बुदशाह और एमए रोड होते हुए डल गेट तक निकाला जाएगा। सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जो शर्तें जुलूस के लिए लागू की गई हैं उनके अनुसार, जुलूस में शामिल लोग सड़क के केवल बाएं हिस्से का उपयोग करेंगे, जबकि आपातकालीन सेवाओं के लिए दायां हिस्सा खुला रखना होगा। योजकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि जुलूस प्रशासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर समाप्त हो। जुलूस गुरु बाजार से सुबह 6 बजे शुरू होकर 6:30 बजे जहांगीर चौक को पार करके 8:00 बजे एमए रोड स्थित जेएंडके बैंक मुख्यालय से होकर गुजरेगा। इस दौरान राष्ट्र-विरोधी या प्रशासन विरोधी भाषण या अन्य गतिविधियां नहीं होनी चाहिए। सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना होगा। स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग करना होगा। ड्रोन और लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

-
तीन दशक बाद पिछले वर्ष मिली थी अनुमति
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पिछले वर्ष तीन दशक से अधिक के अंतराल के बाद शहर में गुरुबाजार से डलगेट तक मुहर्रम जुलूस निकालने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें