फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हंदवाड़ा जिले में आग लगने से नौ घर और दो गौशालाएं राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के राजवार में शनिवार की रात आग लगने से नौ घर व दो गौशालाएं नष्ट हो गईं। हादसे में एक व्यक्ति झुलस गया, जबकि सात गायों की मौत हो गई। रात भर के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घायल नागरिक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया, शनिवार रात करीब 11 बजे राजवाड़ा इलाके में एक घर में आग लग गई। इसने आस-पास के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे नौ घर और दो गौशालाएं बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। आग में दो तीन मंजिला, पांच दो मंजिला और दो एक मंजिला रिहायशी घर और दो गौशालाएं जलकर खाक हो गईं। आग पर काबू पाने के लिए हंदवाड़ा के विभिन्न स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां मंगाई गईं।
अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं (एफएंडईएस), हंदवाड़ा पुलिस, सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और उप-जिला प्रशासन के साथ स्थानीय युवाओं ने भी आग पर काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन


लकड़ी के बने घरों से भड़की आग
हादसे में प्रभावित सभी घर लकड़ी के बने हुए हैं। इसके कारण आग और तेजी से फैल गई। घरों के आसपास के पेड़ों के साथ-साथ संकरी सड़कों ने अग्निशमन अभियान को बेहद चुनौतीपूर्ण बना दिया। आग से सभी प्रभावित परिवार बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें