श्रीनगर की पंपोश कालोनी में मंगलवार की रात को आग लगने से कई घरों को नुकसान पहुंचा है।
- फोटो : reasi
जम्मू। राजधानी श्रीनगर के नूरबाग क्षेत्र में पंपोश कालोनी में मंगलवार की रात को आग लग जाने से कई घरों को नुकसान पहुंचा। आग लगने के बाद चारों ओर आग की लपटें और धुंधा उठ रहा था। लोग घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे थे। इस बीच छह दमकल वाहनों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया और देर रात तक आग को बुझाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि 3 से 4 घरों को अधिक नुकसान हुआ है।