श्रीनगर। सांसद रूहुल्लाह ने 19 अप्रैल को बडगाम ज़िले के नेकां कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार रूहुल्लाह चाहते हैं कि बडगाम के उपचुनाव में वहीं का स्थानीय उम्मीदवार खड़ा हो। वह चाहते हैं कि उनके चाचा आगा मोहसिन उम्मीदवार हों और इसी के चलते पार्टी पर दबाव बनाने के लिए वह यह बैठक बुला रहे हैं।