श्रीनगर। ट्यूलिप गार्डन के पास वन क्षेत्र में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इसके बाद तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
अधिकारियों के अनुसार अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं (एफ एंड ईएस) को दोपहर 3:50 बजे अलर्ट मिला। जल्द ही ब्रेन निशात, हरि निवास, गावकदल और महाराजगंज सहित कई अग्निशमन स्टेशनों को आग पर काबू पाने के लिए तैनात किया गया।
अभियान में अर्बन फॉरेस्टरी डिवीजन, जम्मू और कश्मीर पर्यटन विकास निगम (जेकेटीडीसी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 60वीं बटालियन के कर्मी शामिल हो गए तथा फैलती आग पर काबू पाने के लिए समन्वित प्रयास शुरू कर दिए। देर शाम तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे।