फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फैक्ट्री से चोरी 3 लाख के बैट बरामद, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। पुलिस पोस्ट संगम ने लगभग 3 लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए क्रिकेट बैट बरामद किए हैं। मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




हलमुल्लाह पंजपोरा रोड पर स्थित गुड लक स्पोर्ट्स फैक्ट्री में 4 फरवरी की रात को चोरी हुई थी। मालिक मोहम्मद आसिफ डार ने 6 फरवरी को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। जांच के दौरान कई संदिग्धों को पुलिस पोस्ट संगम में बुलाया गया। इनमें से कुछ ने अपराध कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी हुए क्रिकेट बैट बरामद किए। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल दो कारें भी जब्त की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें