श्रीनगर। हंदवाड़ा के विधायक और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सजाद लोन ने सोमवार को विभिन्न सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान चल रही योजनाओं और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का मूल्यांकन किया गया।
हंदवाड़ा के पर्यावरण हॉल में आयोजित इस बैठक में पीएचई, आरडीडी, स्वास्थ्य, आरएंडबी, पीएमजीएसवाई, पीडीडी, वन, कृषि, बागवानी और नगर समिति जैसे विभागों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में शासन पर जोर देते हुए लोन ने त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी प्रशासन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, विकास को नौकरशाही बाधाओं का बंधक नहीं बनने दिया जाएगा। हंदवाड़ा तेज, ईमानदार और प्रभावी शासन का हकदार है।