श्रीनगर। कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में सोमवार सुबह एक मस्जिद को गिराने के दौरान हुए धमाके में तीन लोग घायल हो गए। विस्फोट के तुरंत बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि एफएसएल टीम ने आगे की जांच के लिए सैंपल ले लिए हैं।