श्रीनगर। विधानसभा चुनाव के नतीजों के मद्देनजर अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) ने आत्ममंथन और नतीजों का विश्लेषण करने के लिए बुधवार को बैठक की। पार्टी नेताओं ने अपने प्रदर्शन के बारे में व्यापक चर्चा की। उन्होंने माना कि प्रचार के लिए सीमित समय मिलने के कारण मतदाताओं से जुड़ने की उनकी क्षमता प्रभावित हुई।
एआईपी के मुख्य प्रवक्ता इनाम उन नबी ने उमर अब्दुल्ला के हाल के बयान की कड़ी आलोचना की। जिसमें अनुच्छेद 370 के लिए लड़ाई को अलविदा कहा गया था। पार्टी ने सरकार गठन से पहले ही इस यू-टर्न की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। नबी ने कहा, शेख अब्दुल्ला से लेकर उमर अब्दुल्ला तक नेका के ऐतिहासिक विश्वासघात को देखते हुए ऐसा रुख अप्रत्याशित नहीं था।