श्रीनगर। मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले में सोमवार को एसएसबी के एक जवान की हृदयाघात से मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार एचसी महंतेश बैराना को सोमवार सुबह बटमालू के टटू ग्राउंड में एसएसबी 10वीं बटालियन कैंप में हृदयाघात हुआ। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि एसएसबी की ओर से औपचारिक बयान नहीं आया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।