श्रीनगर। पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान शकील अहमद शेख उर्फ शकील कानो निवासी पंपोश कॉलोनी नूरबाग श्रीनगर के रूप में हुई है।
श्रीनगर पुलिस की तरफ से तैयार किए गए डोजियर के आधार पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा पीआईटी एनडीपीएस वारंट जारी किया गया था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।