काजीगुंड। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के काजीगुंड के मीर मोहम्मद अजीम ने नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। अजीम चेकिवांगुंड गांव के रहने वाले हैं।
अजीम वर्तमान में बिड़ला इंस्टीट्यूट जम्मू में 11वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं। उन्होंने मैदान में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, जिससे उन्हें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फुटबॉल सर्किट में स्थान मिला है।
अजीम ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने कोच और परिवार के समर्थन और प्रेरणा को दिया है। अजीम के माता-पिता ने कहा, हमें बेटे की उपलब्धि पर बहुत गर्व है।