लेह। लद्दाख के सीमावर्ती इलाके न्योमा में 16 सैनिकों को ले जा रहा सेना का बख्तरबंद वाहन हादसे का शिकार हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के बारे में आधिकारिक जानकारी अभी तक जारी नहीं की गई है। सेना की ओर से कोई औपचारिक बयान भी नहीं आया है और फिलहाल मौके पर बचाव अभियान जारी है। यह घटना लद्दाख में सैन्य कर्मियों से जुड़ी एक अन्य दुर्घटना के ठीक दो हफ्ते बाद हुई है। उस घटना में एक सैन्य अभ्यास के दौरान एक वाहन और एक टैंकर की टक्कर हो गई थी।