फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा सेक्टर में तीन साल में नौ घुसपैठिये ढेर, दो लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। अंतरराष्ट्रीय सीमा के सांबा सेक्टर में पिछले तीन साल में नौ घुसपैठिए ढेर किए गए हैं। इस दौरान जिंदा पकड़े गए दो घुसपैठिये पाकिस्तान को लौटाए जा चुके हैं। रक्षा सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की साजिशें रचती रही है। तारबंदी से घुसपैठ के लिए गाइड भेजे जाते हैं, लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते आतंकियों के मंसूबे नाकाम हो रहे हैं। ऐसे में सुरंग खोदकर घुसपैठ का हथकंडा अपनाया जा रहा है। तीन साल में सीमा पर तीन सुरंगें खोजी जा चुकी हैं, जबकि इस दौरान छह बार ड्रोन से हथियार गिराने की कोशिशें की गई हैं। अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के लिए सीमा पार से होने वाले किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए सुरक्षा को बेहद कड़ा और चौकस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें