सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव सुजाना स्थित नर्सरी से वीरवार को एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है जिस पर पीआईए लिखा हुआ है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना की ओर से सीमा पर आए दिन कोई न कोई हरकत की जा रही है। इसके तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में कभी कबूतर तो कभी गुब्बारे छोडे़ जा रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजपुरा पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है।