परगवाल। पिछले कई दिनों से अच्छी बारिश की आस लगाए बैठे परगवाल के सीमांत किसानों को अभी तक निराशा ही हाथ लगी है। पिछले दिनों हुई बारिश को सीमावर्ती किसानों ने धान की फसल के लिए नाकाफी बताया है।
स्थानीय किसान गिरधारी शर्मा का कहना है कि धान की फसल को भरपूर सिंचाई की जरूरत रहती है, लेकिन वर्तमान में न तो बिजली सेवा बेहतर रही है और न ही मौसम पूरी तरह मेहरबान हुआ है। किसान बलवान सिंह का कहना है कि अभी जिस नाजुक दौर से धान की फसल गुजर रही है अगर इस दौर में फसल सूखे से प्रभावित हो गई तो पैदावार कम होगी।