सांबा। जिला पुलिस ने पशु तस्करी के एक प्रयास को नाकाम कर 10 मवेशियों को मुक्त कराया। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मानसर में नाका लगा रखा था। इस दौरान सांबा-मानसर-उधमपुर मार्ग के रास्ते घाटी की ओर जा रहे ट्रक नं. जेके02डब्ल्यू 1581 को रोका। जांच के दौरान 10 गायें लदी पाई गईं। चालक के पास इसकी अनुमति नहीं थी। आरोपी चालक इम्तियाज अहमद निवासी हंगपोरा अनंतनाग जो अब छज्जर कोटली तहसील डंसाल में रह रहा है को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है।