फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ सांबा में कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जम्मू में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ सांबा में कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद मिश्रा ने कहा कि दो साल से लोग कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं और लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। ऊपर से सरकार स्मार्ट मीटर लगाकर लोगों पर और बोझ डाल रही है। इससे पहले जम्मू के सरोर में जबरन टोल प्लाजा लगाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू में स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ लोगों में भारी रोष है। लोगों ने भाजपा को वोट इसलिए दिए थे कि उन्हें पूरी सुविधा मिलेगी, लेकिन अब सुविधा के नाम पर टैक्स पर टैक्स लगाया जा रहा है। यह जम्मू के लोगों के साथ भेदभाव है। कांग्रेस सरकार के इस प्रयास को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने एलजी मनोज सिन्हा और केंद्र सरकार से मांग की कि स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को तत्काल रद्द किया जाए। नहीं तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें