फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा का घगवाल में भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा/घगवाल। भारत-पाकिस्तान के मध्य 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत का प्रतीक स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा का वीरवार को सांबा जिला के घगवाल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सेना की 6 जैकलाई के अधिकारियों व जवानों सहित पंचों-सरपंचों, स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट व गणमान्य लोगों ने हाथों में तिरंगे थाम रखे थे। विजय मशाल पर फूलों की वर्षा की गई। जैसे ही स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा के वाहन जिला कठुआ का बॉर्डर पार कर जिला सांबा क्षेत्र में पहुंचे तो भारत माता की जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

घगवाल से निकली विजय मशाल यात्रा 1971 के युद्ध में शहीद हुए सांबा के केहली मंडी निवासी रघुवीर सिंह के घर पहुंची। यहां रघुबीर सिंह की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। स्मृति चिह्न भी परिजनों को सौंपा गया। शहीद रघुबीर सिंह के पुत्र विजय सिंह ने बताया हवलदार वीर चक्र रघुबीर सिंह तीन दिसंबर 1971 को खालरा फिरोजपुर ब्रिज पर शहीद हुए थे। स्वर्णिम विजय मशाल 12 अप्रैल तक सांबा में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें