फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने ईओ को दफ्तर में कैद किया, कमेटी परिसर में खड़ी की कूड़े से भरी ट्राली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। घरों से कूड़ा हटाने के ईओ के नए आदेश से शनिवार को म्युनिसिपल कमेटी कार्यालय में हंगामा खड़ा हो गया। भड़के सफाई कर्मचारियों ने म्यूनिसिपल कमेटी कार्यालय में कूड़े से भरी ट्राली खड़ी कर दी और कुछ देर ईओ को भी दफ्तर से बाहर नहीं निकलने दिया। बाद में फैसला वापस लिए जाने के बाद सफाई कर्मचारी शांत हुए।
विज्ञापन

ईओ ने आदेश जारी किया कि सफाई कर्मचारी कस्बे के हर वार्ड में हर एक घर से कूड़े का डिब्बा उठाएंगे। इस आदेश के खिलाफ सफाई कर्मचारी खड़े हो गए और मानने से इन्कार कर दिया। इस पर ईओ और सफाई कर्मचारियों में बहस भी हुई। इससे भड़के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी और म्यूनिसिपल कमेटी कार्यालय के अंदर कूड़े से भरी एक ट्राली खड़ी कर ईओ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। और कुछ देर तक उन्हें दफ्तर से निकलने नहीं दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया। देर शाम तक मामले को सुलझा लिया गया। इसके बाद फैसला लिया गया कि सफाई कर्मचारी किसी भी घर से कूड़ा नहीं उठाएंगे जो भी गंदगी गेट के बाहर होगी उसी को साफ किया जाएगा या फिर नालियों की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें