फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुसपैठिए का शव लेने नहीं आए पाकिस्तानी रेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रामगढ़ क्षेत्र में मारे गए घुसपैठिए का शव लेने के लिए पाकिस्तान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बुधवार को बीएसएफ की टुकड़ी ने मल्लू चक पोस्ट के नजदीक सफेद झंडा लेकर दो बार सीमा पार संपर्क का प्रयास किया लेकिन उस पार से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। ऐसे में घुसपैठिए का शव पोस्टमार्टम के बाद रामगढ़ उप जिला अस्पताल में ही है।
विज्ञापन

बीएसएफ सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम तक सीमा पार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से कोई जवाब नहीं आया। बताते हैं कि मारे गए घुसपैठिए की उम्र 32 साल के आस-पास है। उसके पास से दो सौ पाकिस्तानी रुपये बरामद किए गए थे। भारतीय सीमा में 150 मीटर तक अंदर दाखिल होने के बाद भी बीएसएफ की चेतावनी पर जब वह नहीं रुका तो उसे मार गिराया गया। पिछले पांच माह में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा जिले में तीन घुसपैठियों को ढेर किया गया है। गत वर्ष नवंबर में बैनगलाड सीमा की चक फकीरा पोस्ट के सामने और इस साल फरवरी माह में घुसपैठिए को मार गिराया था। मंगलवार की शाम रामगढ़ सेक्टर में तीसरा घुसपैठिया ढेर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें