फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरमंडल क्षेत्र में ईद पर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की दिखी मिसाल

Thu, 28 May 2026 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पुरमंडल क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई ईद-उल-अज़हा, नमाज के लिए उमड़े लोग का दृश्य स् - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मस्जिदों में अदा की गई विशेष नमाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। पुरमंडल क्षेत्र में भी ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व बुधवार को शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और इलाकों में स्थित ईदगाहों तथा मस्जिदों में सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ ईद की नमाज अदा कर अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में भी त्योहार को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। लोग अपने रिश्तेदारों, मित्रों और संबंधियों के घर पहुंचे कर ईद की शुभकामनाएं देकर खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन

पुरमंडल क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की खूबसूरत मिसाल भी देखने को मिली। कई स्थानों पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को त्योहार की बधाई देकर आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से आपसी भाईचारे और सौहार्द की परंपरा कायम है। जिसे सभी समुदाय मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

त्योहार के मद्देनजर कई स्थानों पर प्रशासन और स्थानीय प्रबंधन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं। इससे पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें