फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एफसीआई गोदाम के बाहर ट्रकों का जाम

Sat, 14 Feb 2026 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
गोदाम का सड़क किनारे खड़े ट्रैकों का दृश्य स्रोत संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
चालकों की मनमानी से जाम की स्थिति, राहगीरों व श्रद्धालुओं को हो रही भारी दिक्कत
विज्ञापन

अलग पार्किंग स्थल निर्धारित करने की उठी मांग
पुरमंडल। पुरमंडल क्षेत्र में स्थित एफसीआई गोदाम के बाहर ट्रकों के जाम से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गोदाम के बाहर लंबे समय तक कतार में खड़े ट्रकों से पुरमंडल–बाड़ी ब्राह्मणा सड़क पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहा है।
स्थिति यह है कि सड़क का एक बड़ा हिस्सा ट्रक घेर लेते हैं जिससे अन्य वाहनों को निकलने में कठिनाई होती है और कई बार जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। अब हालात और भी गंभीर हो गए हैं। गोदाम में अनाज लाने और ले जाने वाले ट्रक निर्धारित स्थान पर खड़े होने के बजाय सड़क किनारे ही कतारबद्ध कर दिए जाते हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पैदल राहगीरों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन कई गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। इसके अलावा पुरमंडल एक धार्मिक स्थल होने के कारण यहां श्रद्धालुओं का भी आना-जाना लगा रहता है। ट्रकों की लंबी कतारों के कारण श्रद्धालुओं को भी यातायात अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है। कई बार ओवरटेकिंग के दौरान दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ट्रक चालकों की मनमानी और प्रशासनिक निगरानी की कमी के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। लोगों ने बताया कि पूर्व में ट्रकों के लिए अलग से पार्किंग स्थल निर्धारित करने की बात भी उठाई गई थी, लेकिन उस पर ठोस अमल नहीं हो पाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि एफसीआई गोदाम के बाहर खड़े ट्रकों के लिए अलग से सुव्यवस्थित पार्किंग स्थल चिह्नित किया जाए और सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें