पुरमंडल। पुरमंडल से दियोन की ओर जा रहा एक टाटा लोड कैरियर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार हादसा दोपहर लगभग 3:30 बजे दियोन के पास हुआ। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और लोड कैरियर सड़क पर पलट गया। वाहन को गुरजीत सिंह निवासी अपर गडिगढ़, तहसील व जिला जम्मू चला रहा था। गनीमत रही कि चालक को चोट नहीं पहुंची।